{"_id":"5a7601224f1c1bc83b8b4b87","slug":"princes-expressed-resentment-given-demand-draft-anger","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों ने विकास भवन पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों ने विकास भवन पर किया प्रदर्शन
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
आक्रोश जताते लोग।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। अखिल भारतीय प्रधान संगठन से जुड़े ग्राम प्रधानों ने शनिवार को विकास भवन में प्रदर्शन किया। इसके बाद डीपीआरओ को ज्ञापन सौंपा। इन ग्राम प्रधानों ने मानसिक उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया।
इन ग्राम प्रधानों की अगुवाई कर रहे संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश यादव ने कहा कि ग्राम प्रधानों को अफसर मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट बढ़ाने के लिए ग्राम प्रधानों पर दबाव बनाया जा रहा है। बालू और मिट्टी खनन पर प्रतिबंध होने के बावजूद ग्राम प्रधानों को निर्माण कार्य पूरा करने की हिदायत दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर ग्राम प्रधान किसी तरह मिट्टी और बालू का इंतजाम कर निर्माण शुरू भी करा रहे हैं तो प्रशासनिक पुलिस अधिकारी ग्राम प्रधानों का शोषण कर रहे हैं।
प्रदर्शन कर रहे संगठन के रामकोला ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत सिंह उर्फ संत, विशुनपुरा अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, विनोद कुशवाहा, रामप्यारे, रामप्रीत, अशोक सिंह, अशोक कुशवाहा, गुलाब सिंह, जितेंद्र सिंह, जनार्दन यादव, घनश्याम कुशवाहा सहित कई ग्राम प्रधानों ने शोषण बंद किए जाने की मांग की। इसके बाद ग्राम प्रधानों ने अपना ज्ञापन डीपीआरओ को सौंपा।
विज्ञापन
इस दौरान बबलू यादव, अमजद खान, गिरजाशंकर कुशवाहा, कमलेश यादव सहित कई ग्राम प्रधान मौजूद थे।