फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Princes asking for a commission charged

प्रधानों ने कमीशन मांगने का आरोप लगाया

Fri, 27 May 2016 11:22 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Fri, 27 May 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Princes asking for a commission charged
तमकुही ब्लॉक के सभागार में बैठक के दौरान ग्राम प्रधानों को संबोधित करते डीएम शंभू कुमार। - फोटो : अमर उजाला
जटहां बाजार। विशुनपुरा ब्लॉक के सभागार में शुक्रवार को ग्राम प्रधानों की पहली बैठक हुई। इसमें बीडीओ की मौजूदगी में कई ग्राम प्रधान और उनके प्रतिनिधि शामिल हुए। इस बैठक में पात्र गृहस्थी, प्रधानों के बैठने के लिए अलग से हाल और योजनाआें के नाम पर कमीशन लिए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन


इस बात को लेकर तीखी बहस भी हुई। बीडीओ रघुनाथ सिंह की मौजूदगी में ग्राम प्रधानों की बैठक शुरू हुई। कुछ ग्राम प्रधानों ने कमीशन को लेकर पहले से चल रही खींचतान पर कड़ा एतराज जताया। प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने आरोप लगाया कि सचिव और ब्लॉक के लोगों की तरफ से कमीशन की मांग की जाती है। जो प्रधान कमीशन नहीं देता है, उसे बेवजह परेशान किया जाता है।
विज्ञापन


प्रधानों ने एक स्वर से सचिवों पर मनमानी का आरोप लगाया। प्रधानों ने मांग किया कि उनके बैठने के लिए एक अलग हाल बनवाया जाए और पात्र गृहस्थी में सभी पात्रों का चयन किया जाए। बैठक में कमीशन की बात को लेकर गहमागहमी बनी रही। बीडीओ रघुनाथ सिंह ने कहा कि गांव में सचिवों के लिए एक रोस्टर बनाया जाएगा, जिसके तहत वे सप्ताह में एक दिन गांव में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मीटिंग हाल के लिए सभी प्रधान अपनी तरफ से प्रस्ताव दें। उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। इस बैठक में कोई भी महिला प्रधान मौजूद नहीं रही। यहीं नहीं बैठक में ब्लॉक प्रमुख कंचन जायसवाल की जगह उनके पति अमित जायसवाल उपस्थित रहे। इस दौरान एडीओ पंचायत गिरीश सिंह, एडीओ कृषि रामअवध प्रसाद, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश यादव, महातम यादव, ध्रुव नारायण यादव, सुरेश जायसवाल, लल्लन रौनियार, विजय चौबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed