{"_id":"2b139a6ac5d4b8c36b6b1d8f7f97fd72","slug":"prime-woman-being-sworn-detained-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शपथ लेने जा रही महिला प्रधान को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शपथ लेने जा रही महिला प्रधान को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को विकास खंड सेवरही के प्रधान पद के शपथ ग्रहण में शामिल होने जा रहीं विरवट कोन्हवलिया की नवनिर्वाचित प्रधान उर्मिला देवी को पुलिस टीम ने पकड़ीहार पूरब पट्टी के पास चार पहिया वाहन रोक कर आधा दर्जन महिला और पुरुषों के साथ हिरासत में ले लिया।
बाद में पुलिस ने महिला ग्राम प्रधान उर्मिला देवी को छोड़ दिया। इसके बाद वह ब्लाक पर पहुंच कर शपथ ग्रहण कर पाईं। वहीं पकड़े गए अन्य लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। तरया सुजान थाना के एसओ सुजीत राय ने पकड़े गए लोगों से पूछताछ की पुष्टी की, लेकिन उन्होंने महिला प्रधान की गिरफ्तारी से इंकार किया है।
वहीं महिला थाने की एसओ विभा पांडेय ने बताया कि महिला प्रधान उर्मिला की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें उच्चाधिकारियों के निर्देश पर छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोलिंग पार्टी पर हमले के मुख्य आरोपी बबुन्दर निषाद की तलाश की जा रही है। मुख्य आरोपी अभी फरार है।