{"_id":"627fe7ef42bf044e83042898","slug":"prime-minister-will-worship-at-mahaparinirvan-sthal-kushinagar-news-gkp436865989","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्ध जयंती पर पहली बार महापरिनिर्वाण स्थली पर आराधना करेंगे प्रधानमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्ध जयंती पर पहली बार महापरिनिर्वाण स्थली पर आराधना करेंगे प्रधानमंत्री
विज्ञापन
कुशीनगर महापरिनिर्वाण मंदिर में मुख्यमंत्री का अभिवादन करतीं भिक्षुणी धम्मनयना।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुद्ध जयंती पर पहली बार महापरिनिर्वाण स्थली पर आराधना करेंगे प्रधानमंत्री
कसया (कुशीनगर)। पूरी दुनिया को सत्य, अहिंसा, प्रेम व मानवता का संदेश देने वाले तथागत भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में उनके पावन प्राकट्य पर्व (बुद्ध जयंती या बुद्ध पूर्णिमा) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को स्वर्णाक्षरों में दर्ज कराने की तैयारी है। यह पहला अवसर होगा, जब देश का कोई प्रधानमंत्री बुद्ध जयंती पर उनके महापरिनिर्वाण स्थली पर उनकी आराधना करेंगे। पीएम इसी दिन वाया कुशीनगर भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी (नेपाल) भी जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा की विशेष पूजा-अर्चना कर चीवर चढ़ाएंगे। उस दौरान मंदिर में भिक्षु संघ के अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर सहित बौद्ध भिक्षुओं का प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहेगा। महापरिनिर्वाण मंदिर में प्रधानमंत्री कुछ समय मेडीटेशन (ध्यान) में व्यतीत करेंगे। इस दौरान विभिन्न मठ व विहार के बौद्ध भिक्षुओं को चीवर व संघदान भी करेंगे।
...
सात माह में दूसरी बार आ रहे पीएम
करीब सात माह के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली पर आ रहे हैं। इसके पहले वह 20 अक्तूबर को कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने यहां आए थे। तब आश्विन पूर्णिमा की तिथि पर उन्होंने महापरिनिर्वाण मंदिर में पूजा-अर्चना कर तथागत की प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया था।
विज्ञापन
...
राजकीय शोक के कारण स्थगित हुआ लोकार्पण-शिलान्यास समारोह
शनिवार को अपराह्न चार बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति पार्क में होने वाला लोकार्पण व शिलान्यास समारोह स्थगित हो गया। यूएई के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद के निधन पर भारत सरकार की तरफ से राजकीय शोक घोषित होने के चलते यह समारोह अब रविवार सुबह 10:30 बजे से होगा। समारोह के दौरान सीएम 33.16 करोड़ रुपये की लागत की 40 परियोजनाओं का लोकार्पण व 111.33 करोड़ रुपये की लागत की 21 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।