फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Preparations Intensify Ahead of CM's Tentative Schedule

Kushinagar News: सीएम के संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज

Thu, 28 May 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 28 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Preparations Intensify Ahead of CM's Tentative Schedule
पटहेरवा। जिले में हुए विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। डीएम, एसपी ने बुधवार को संभावित स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया और लोकेशन लिया।सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री की जनसभा कह तिथि जल्द तय हो जाएगी। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम के जनसभा के लिए जगह का निरीक्षण किया। इस दौरान जिले के अधिकारियों के साथ रहे विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया मुख्यमंत्री का जनसभा होना प्रस्तावित है। इस दौरान फाजिलनगर और तमकुही विधानसभाओं में पूर्ण हुए विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन और प्रस्तावित योजनाओं के शिलान्यास की तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से स्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है। संभावित कार्यक्रम में एक विशाल जनसभा भी होना है।हाईवे किनारे महुआवा,रजवटिया सहित तीन अन्य स्थानों का निरीक्षण किया गया है। इस दौरान विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, एसपी केशव कुमार, एसडीएम आकांक्षा मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed