{"_id":"6a4d6d8d4c5be5b1110023e9","slug":"preparations-for-up-board-compartment-practical-exam-begin-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-163252-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट प्रायोगिक परीक्षा की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट प्रायोगिक परीक्षा की तैयारियां शुरू
Wed, 08 Jul 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के प्रायोगिक विषयों की परीक्षा 17 और 18 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। डीआईओएस की ओर से ऑनलाइन आवेदन कर चुके सभी पात्र परीक्षार्थियों से निर्धारित तिथियों पर परीक्षा में शामिल होने की अपील की गई।
परीक्षा शहर के उदित नारायण इंटर कॉलेज में होंगी। इसमें भौतिक, रसायन, जीव, भूगोल आदि विषय की प्रायोगिक परीक्षा शामिल हैं। यह परीक्षा केवल उन परीक्षार्थियों के लिए होगी, जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया है। डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए जिले के 626 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए परीक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया विभागीय स्तर से की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी संबंधित छात्र-छात्राओं से अपने पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य और डीआईओएस कार्यालय से संपर्क कर परीक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त करने और निर्धारित तिथियों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा है।

कुरुक्षेत्र। नए बस अड्डे पर बूथ में जहरीले सांप को काबू करने को सर्च अभियान चलाते स्नेकमैन सती- फोटो : samvad
विज्ञापन