{"_id":"69cc3c7249a48f81d70c3a44","slug":"preparations-for-the-construction-of-the-maghar-sardarnagar-bypass-railway-line-have-intensified-kushinagar-news-c-209-1-sgkp1039-148365-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मगहर-सरदारनगर बाईपास रेल लाइन के निर्माण की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मगहर-सरदारनगर बाईपास रेल लाइन के निर्माण की तैयारियां तेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गोरखपुर-लखनऊ मेन लाइन पर मगहर से सरदारनगर के बीच बाईपास रेल लाइन का कार्य शुरू कराने की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए रेल प्रशासन ने पूर्व में ही डीपीआर तैयार कला ली थी। इस रेल परियोजना पर 945 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इससे गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का लोड कम होने की उम्मीद है। इसके साथ ही मगहर-खलीलाबाद तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य में तेजी आ गई है।
खजनी के पास बाईपास रेल लाइन सहजनवां-दोहरीघाट रेल लाइन के ऊपर से होकर गुजरेगी। इस नई रेल लाइन के निर्माण से लखनऊ, वाराणसी और बिहार की ट्रेनों के संचालन के लिए वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा। यह रेल लाइन 47.3 किलोमीटर लंबी होगी। इस मार्ग पर 12 पुल और 13 अंडरपास का निर्माण प्रस्तावित है।
वैसे संत कबीर की परिनिर्वाण स्थली को विश्व पटल पर पहचान दिलाने के लिए पहले से ही काम कराए जा रहे हैं। इससे मगहर और आसपास के क्षेत्रों का तेजी से विकास होने की उम्मीद है। यह कार्य होने से आसपास व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे लोगों के रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
विज्ञापन
ट्रेनों की स्पीड कम न हो, इसलिए कहीं पर भी रेलवे क्राॅसिंग नहीं बनाई जाएगी। इस रेल लाइन के बनने से संतकबीर की परिनिर्वाण स्थली के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है। मगहर में बाईपास रेल लाइन के लिए झाड़ियों को साफ किया जा रहा है। कुछ स्थानों पर मिट्टी भी गिराई गई है। इससे अब काम में तेजी आने की उम्मीद है।
मगहर में तीसरी रेल लाइन के कार्य में आई तेजी : अटल अमृत भारत योजना के तहत पहले से ही मगहर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प कराया जा रहा है। इस योजना के लिए छह करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए थे। इससे मगहर रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। चूंकि मगहर संत कबीर की परिनिर्वाण स्थली है, इसलिए यहां कबीर पंथियों के साथ ही पर्यटकों का भी आना-जाना होता है। इससे कबीर की परिनिर्वाण स्थली सहित मगहर के विकास को पंख लगेंगे। वर्तमान में यहां तीसरी रेल लाइन का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है, ताकि ट्रेनों की आवाजाही में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। मगहर के निवासी राधेश्याम, कमरे आलम आदि ने बताया कि रेल परियोजनाओं की सौगात मिलने से विकास को गति मिलेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।