फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Preparations for Teej increased the charm of the market

Kushinagar News: तीज की तैयारी ने बढ़ाई बाजार की रौनक

Sun, 24 Aug 2025 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Teej increased the charm of the market
पडरौना शहर में हर तालिका तीज पर कपड़े की खरीदारी करतीं महिलाएं।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। हरितालिका तीज जिले में मंगलवार को मनाई जाएगी। इसमें महिलाएं अखंड सुहाग की कामना के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। इसके लिए महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाजार भी सज गए हैं। खासकर शृंगार का बाजार दमक रहा है। कपड़ों और चूड़ियों की अच्छी खासी बिक्री हो रही है।
कपड़े सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों के अलावा सबसे अधिक ग्राहकों की भीड़ चूड़ी की दुकानों पर है। ब्यूटी पार्लर पर तो एडवांस बुकिंग हो रही है। कुछ महिलाएं ब्यूटी पार्लर में सजने और संवरने पहुंच रही हैं। मेहंदी लगवाने के लिए ग्राहकों की एडवांस बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन

शहर के सुभाष चौक स्थित माल, मेन बाजार, धर्मशाला रोड, कोतवाली रोड, नोकाटोला रोड समेत शहर के सभी कपड़े और सराफा की दुकान के अलावा ब्यूटी पार्लर में रौनक देखने को मिल रही है। दुकानों में हरी साड़ी की डिमांड ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीज पर्व को लेकर महिलाओं के साथ ही साथ युवतियों में भी उत्साह देखा जा रहा है। वे भी नए परिधान की खरीदारी में लगी हैं।
इस दाैरान ऐसे कपड़ों की खरीदारी की जा रही है जिसमें हरे रंग इस्तेमाल हो रहा हो। इसके साथ ही चटख रंग को भी अधिक तरजीह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed