फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Preparations for Sports Day have begun; responsibilities have been assigned.

Kushinagar News: खेल दिवस को लेकर तैयारी शुरू, बांटी गई जिम्मेदारी

Wed, 26 Aug 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 26 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Sports Day have begun; responsibilities have been assigned.
पडरौना। राष्ट्रीय खेल दिवस को लेकर खेल विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 29 अगस्त को खेल दिवस के अवसर पर 28 से 30 अगस्त तक जिला स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं को लेकर विभाग की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाने के लिए विभाग के कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

उप क्रीडाधिकारी प्रवेश कुमार रावत ने बताया कि खेल दिवस के अवसर पर हॉकी, फुटबाल, कुश्ती समेत अन्य खेल में जिले के चयनित और जिला स्तर के खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों की सुविधा, प्रतियोगिताओं के संचालन, मैदान की व्यवस्था और अन्य तैयारियों को लेकर विभागीय स्तर पर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। खेल दिवस पर खिलाड़ियों के साथ खेल प्रेमियों की भी सहभागिता सुनिश्चित करने की तैयारी है। आयोजन के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed