फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Preparations for crushing started in Sevrahi Sugar Mill, sugarcane will be procured at 33 centers

Kushinagar News: सेवरही चीनी मिल में पेराई की तैयारी शुरू, 33 केंद्रों पर होगी गन्ना खरीद

Sun, 05 Nov 2023 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Preparations for crushing started in Sevrahi Sugar Mill, sugarcane will be procured at 33 centers
तमकुहीरोड। सेवरही चीनी मिल ने पेराई सत्र 2023-2024 की तैयारियां तेज कर दी है। गन्ने की खरीद के लिए इलाके में 33 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा लगाकर वहां कर्मचारियों की तैनाती होने लगी है। मिल के कर्मचारियों की मानें तो 20 से 30 नवंबर के बीच कभी भी चीनी मिल पेराई सत्र शुरु कर सकता है।
विज्ञापन

सेवरही इलाके के किसानों ने करीब 22,000 हेक्टेयर भूमि पर गन्ने की फसल उगाई है। केन मैनुअल के अनुसार गन्ने का पेराई सत्र अक्तूबर से माना जाता है, लेकिन पूर्वांचल में पेराई की शुरुआत नंवबर से होता है। पिछले साल सेवरही चीनी मिल में 24 नवंबर को पेराई सत्र शुरू हुआ था। बीते वर्ष मिल ने 77 लाख क्वींटल गन्ने की पेराई हुई थी। नए पेराई सत्र 2023-2024 को लेकर चीनी मिल और केन यूनियन ने तैयारियां तेज कर दी है। केन पार्किंग ग्राउंड के साथ गन्ना क्रय केंद्रों को सक्रिय किया जाने लगा है। मिल क्षेत्र में आने वाले गन्ना समिति सेवरही, तरयासुजान, दुदही और कठकुइंया, तरयासुजान, बगही, भुलिया बाजार, समऊर, जमुनिया, बेदुपार, गोड़रिया, लतवाचट्टी, अहिरौलीदान, विरवट कोंन्हवलिया, रकबा राजा, बहादुर पुर, दनियाड़ी, सिसवा नाहर समेत 33 क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा लगाने के कार्य साथ चीनी मिल व केन यूनियन सेवरही संयुक्त रुप से कर्मचारियों की तैनात का कार्य शुरू कर दिया गया है। सेवरही चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक पीएन शाही ने बताया कि नए पेराई सत्र को शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इसको लेकर सेवरही चीनी मिल क्षेत्र के सभी 33 क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे लगाने का कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed