{"_id":"69f3c049c0c51384000099ab","slug":"preparations-for-buddha-jayanti-complete-both-deputy-cms-of-the-state-will-participate-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-158965-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बुद्ध जयंती की तैयारियां पूरी, सूबे के दोनों डिप्टी सीएम होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बुद्ध जयंती की तैयारियां पूरी, सूबे के दोनों डिप्टी सीएम होंगे शामिल
Fri, 01 May 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 01 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
बुद्ध जयंती समारोह को लेकर प्रेसवार्ता करते पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य वासुदेव मौर्य। संवाद
कसया। महापरिनिर्वाण स्थली में भगवान बुद्ध की 2570वीं जयंती (बैसाख पूर्णिमा) की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बुद्ध पूर्णिमा समारोह में शुक्रवार को प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के आगमन प्रस्तावित है। साथ ही देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और बौद्ध भिक्षुओं के पहुंचने की संभावना है। प्रशासन और मंदिर समिति पूरी तरह सक्रिय है। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हैं। मंदिर समिति आयोजन को अंतिम रूप देने में लगी हुई है। बृहस्पतिवार को भिक्षु संघ अध्यक्ष भंते नंद रतन, भंते अशोक और पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य वासुदेव मौर्य ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
एडीएम वैभव मिश्रा, एसडीएम कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल, तहसीलदार धर्मवीर सिंह और सीओ कुंदन सिंह ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, यातायात और पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान नगरपालिका ईओ अंकिता शुक्ला, कसया एसएचओ आशुतोष सिंह, चौकी प्रभारी सुजीत पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।