फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Preparations completed at the airport for parking of guest planes

Kushinagar News: अतिथियों के विमानों की पार्किंग के लिए एयरपोर्ट पर तैयारी पूरी

Mon, 22 Jan 2024 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 22 Jan 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Preparations completed at the airport for parking of guest planes
कसया। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आने वाले वीआईपी अतिथियों के प्लेन की पार्किंग का इंतजाम कुशीनगर अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर किया गया है। पांच दिनों से चल रही इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हालांकि, इस एयरपोर्ट पर आईएलएस सिस्टम नहीं होने से दृश्यता सिर्फ पांच किमी है। अधिक कोहरा होने पर यहां विमान की लैंडिंग में कठिनाई होगी है। एयरपोर्ट पर छह विमानों की लैंडिंग कराई जा सकती है। एयरपोर्ट के प्रभारी डायरेक्टर नरेंद्र रे ने बताया कि यहां वीआईपी विमान लैंड करने की सूचना मिली है। एयरपोर्ट विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ के लिए तैयार है। अभी किस तरह के विमानों को यहां भेजा जाएगा। इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं है। राज्य के अन्य एयरपोर्ट पर जगह नहीं मिलने पर इस एयरपोर्ट का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

---

मार्च तक डीवीओआर से लैस हो जाएगा कुशीनगर एयरपोर्ट

-डीवीओआर के रडार के जरिए एटीसी कंट्रोलर के कंप्यूटर पर एयर ट्रैफिक के साथ ही टर्मिनल क्षेत्र में विमान की स्थिति देखी जा सकती है। डीवीओआर अंतरराष्ट्रीय मानक नेविगेशनल सुविधा है, जो हवाई अड्डों और रन-वे पर स्थित ग्राउंड रेडियो बीकन से सभी दिशाओं में संकेत भेजकर विमान को उनके दृष्टिकोण में सहायता करता है। डीवीओआर के जरिये हर तरह के मौसम में विमान की लैंडिंग हो सकती है। यहां लगने वाला डीवीओआर विश्व की आधुनिकतम तकनीक पर आधारित है। इसका इस्तेमाल दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद स्टाल हो जैसे एयरपोर्ट पर हो रहा है। इस एयरपोर्ट कर डीवीओआर लगने की प्रकिया काफी तेजी से चल रही हैं। जो मार्च तक पूरी होने की संभावना हैं। इसके अलावा आईएलएस लगने की प्रकिया भी पूरी कर ली गई हैं। जिसके लिए रूस से इंस्ट्रूमेंट आने शुरू हो गए हैं। जो दिल्ली पहुंचने पर टेस्ट करने के बाद कुशीनगर एयरपोर्ट पर स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed