फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Preparations are in full swing in Bodh Gaya for the New Year celebrations, and security arrangements will be tight.

Kushinagar News: नववर्ष को लेकर बुद्ध भूमि पर तैयारी तेज, कड़ी रहेगी सुरक्षा-व्यवस्था

Sun, 28 Dec 2025 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Preparations are in full swing in Bodh Gaya for the New Year celebrations, and security arrangements will be tight.
कुशीनगर। नव वर्ष के मद्देनजर कुशीनगर में बुद्ध स्थली पर तैयारी शुरू हो गई है। दुकानदारों की ओर से जहां सजावट किया जा रहा है, वहीं पुलिस-प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कुलकुला स्थान पर लोग लजीज व्यंजन खुद बनाकर इसका स्वाद चखते हैं, वहीं पनियहवा में नारायणी नदी के टापू पर मछली-भूजा की धूम रहती है। इसके लिए नदी के किनारे दुकानदार अभी से जमीन चिन्हित कर तैयारी शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

कुशीनगर में 12 थानों की पुलिस के अलावा पीएसी तैनात रहेगी। इसके अलावा महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी इस साल अतिरिक्त मंदिर गेट से लेकर प्रमुख स्थलों पर लगाई गई है। सैलानियों को किसी तरह की कोई असुविधा न हो प्रशासन की ओर से इसका ख्याल रखा जाएगा। इसके लिए एक हेल्प डेस्क भी पर्यटन थाना की ओर से लगाया जाएगा।
विज्ञापन

नए साल के आगाज को लेकर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल कुशीनगर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। देश-विदेश से आने वाले सैलानियों की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। बुद्धस्थली कुशीनगर, रामाभार स्तूप, माथाकुंवर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी, वहीं पनियहवा, कुलकुला और नारायणी नदी के टापुओं पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नववर्ष पर कुशीनगर आने वाले पर्यटकों की संख्या हर साल बढ़ती जा रही है। कसया सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि इसे देखते हुए पुलिस विभाग ने ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर भीड़ नियंत्रण तक की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। प्रमुख मार्गों पर बैरियर लगाए गए हैं और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है। सादे वेश में पुलिसकर्मी भी भीड़ में नजर रखेंगे। कसया और पर्यटन थाना के अलावा 12 थानों की ड्यूटी लगाई जाएगी। वहीं छह वाहन पार्किंग चिन्हित किया गया है। अभी और तीन वाहन पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित करने में पुलिस जुटी है। नए साल के दिन कुशीनगर मुख्य गेट के अंदर वाहनों के प्रवेश वर्जित रहेगा। पैदल ही लोगों को जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed