{"_id":"645e9a2e2c8ce6412e061156","slug":"prekshak-taken-meeting-kushinagar-news-c-7-1-163121-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शांतिपूर्ण मतगणना के लिए मिली जिम्मेदारियों को निभाएं सभी अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शांतिपूर्ण मतगणना के लिए मिली जिम्मेदारियों को निभाएं सभी अधिकारी
Sat, 13 May 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 13 May 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के मतगणना को लेकर बैठक करते जिलाधिकारी रमेश
फोटो है।
जिला पंचायत सभागार में हुई बैठक, नगर निकाय सामान्य निर्वाचन की मतगणना को लेकर जिला पंचायत सभागार में प्रेक्षक की उपस्थिति में हुई अधिकारियों की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के मतगणना की तैयारी बैठक हुई। इसमें प्रेक्षक ने मतगणना केंद्रों पर कानून व्यवस्था की समीक्षा कर नोडल अधिकारी और पुलिस कर्मियों को उनके कार्यों के बारे में जानकारी दी।
प्रेक्षक अनिल कुमार ने कहा कि शांत, निष्पक्ष और निर्भीक रूप से मतगणना कराने के लिए प्रशासन संकल्पित है। संबंधित अधिकारी काउंटिंग हॉल में समय से पहुंचें। काउंटिंग हॉल में किसी भी प्रकार का कागज, टुकड़ा या अन्य सामग्री नहीं होने चाहिए। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र संतुष्ट होने के बाद ही दिया जाएगा।
डीएम रमेश रंजन ने कहा कि मतगणना स्थल पर मजबूत बांस और बल्ली लगकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करें। मतगणना परिसर में भीड़ इकट्ठी न हो। किसी भी प्रकार के जुलूस और प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। एक-एक गतिविधि की वीडियोग्राफी करवाई जाए। उन्होंने सभी रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को सौपे गए कार्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्दश दिए।
विज्ञापन
एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि जिले के सभी मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम है। किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से मर्यादित तरीके से सुरक्षा व्यवस्थाओं का ध्यान रखने के निर्देश दिए।
सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने कहा कि मतगणना के लिए जिले में छह मतगणना स्थल बनाए गए हैं। समय से मतगणना शुरू कराएं। इस दौरान मतगणना के लिए नियुक्त सभी नोडल अधिकारी, सभी एसडीम और सीओ मौजूद रहे।