फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pregnant women encouraged to read religious books.

Kushinagar News: गर्भवती महिलाएं धार्मिक पुस्तकें पढ़ने के लिए किया प्रेरित

Tue, 29 Sep 2026 03:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women encouraged to read religious books.
जोकवा बाजार। फाजिलनगर कस्बे के मैरिज हाल में गायत्री परिवार की तरफ से अभिनंदन कार्यक्रम हुआ। गर्भवती महिलाओं को उपहार के साथ शुभकामनाएं दी गईं। वक्ताओं ने गर्भावस्था में धार्मिक पुस्तकें पढ़ने और पौष्टिक व सात्विक भोजन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता शांतिकुंज हरिद्वार की उत्तर प्रदेश प्रांतीय समन्वयक एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता सारस्वत ने कहा कि गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव का समय नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी के व्यक्तित्व और संस्कारों की नींव रखने का महत्वपूर्ण काल है। मां के विचार, भावनाएं, खान-पान, दिनचर्या और वातावरण गर्भस्थ शिशु के विकास को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने सकारात्मक सोच, पौष्टिक आहार और प्रसन्न वातावरण अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम को डॉ. परशुराम शर्मा, डॉ. राम एकबाल कुशवाहा, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता शाही, डॉ. सीमा यादव, प्रियंका त्यागी, लक्ष्मी जोशी, राधा जायसवाल, शकुंतला जायसवाल, पुष्पा आदि ने संबोधित किया। अंत में जिला संयोजक डॉ. डीएस तिवारी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. नित्यानंद श्रीवास्तव, त्रिवेणी सिंह, शिवशंकर सिंह, नरेंद्र मिश्र, डॉ. हीरालाल श्रीवास्तव, राम एकबाल कुशवाहा, परसन कुशवाहा, आमोद कुमार उपाध्याय, रामग्रहण सिंह, रमेश कुशवाहा, नित्यानंद सिंह, सुधाकर, अतुल श्रीवास्तव, हरिप्रसाद मौर्य, जयप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed