फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pregnant woman dies after operation, family members create ruckus in hospital

Kushinagar News: ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा

Sat, 06 Dec 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 06 Dec 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies after operation, family members create ruckus in hospital
हाॅस्पिटल में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।संवाद  
पडरौना। शहर के छावनी में संचालित निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की शुक्रवार को मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजन हंगामा करने लगे। इसके बाद संचालक व स्टाफ अस्पताल में बाकी मरीजों को छोड़कर भाग निकले। परिजनों ने इलाज में लापरवाही और मौत होने के बाद जिंदा बताकर दूसरे अस्पताल में रेफर करने का आरोप लगाया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के आने तक करीब सात घंटे परिजन अस्पताल में ही शव को रखे रहे। करीब सात घंटे बाद परिजनों ने पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए शव सौंपा। सीएमओ ने तीन सदस्यीय टीम को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

सेवरही नगर पंचायत के वार्ड नंबर-18 दीनदयाल नगर निवासी अमित राय की पत्नी स्मिता राय (30 वर्ष) को बृहस्पतिवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। इस पर परिजन उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में ले गए। पेट में जुड़वा बच्चे होने के कारण वहां से पडरौना के छावनी में संचालित एक निजी अस्पताल पर बेहतर इलाज का झांसा देकर संचालक ने भेज दिया। परिजन बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे स्मिता को लेकर उस अस्पताल में पहुंचे।
विज्ञापन

प्रसव पीड़ा को देखते हुए डॉक्टर ने कुछ जांच कराया और शाम को ऑपरेशन किया। महिला ने जुड़वां बच्चों एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया। दोनों नवजात ठीक हैं। आरोप है कि शुक्रवार को भोर की में अमित ने जब पत्नी से मिलने की बात कही तो डॉक्टर ने मना कर दिया। संदेह होने पर जब अंदर गए तो तीन चार स्टाफ उसकी पत्नी के बेड के पास खड़े होकर बात कह रहे थे। पूछने पर बोले कि इनकी हालत गंभीर है, रेफर किया जा रहा है। बाहर अस्पताल का एंबुलेंस भी आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अमित को संदेह हुआ वह पास गया तो पत्नी की सांसें नहीं चल रही थी। इसके बाद वह चिल्लाने लगे और फोन कर परिजनों व रिश्तेदारों को मामले की जानकारी दी। जानकारी होने पर परिजन पहुंचे और हंगामा करने लगे। मामला बढ़ता देख डॉक्टर, संचालक व अधिकांश स्टाफ भाग खड़े हुए। सूचना पर आई पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
परिजन स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाने पर अड़े रहे। सीएमओ के निर्देश पर करीब 11 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम निजी अस्पताल पर पहुंची और इलाज के दौरान हुई प्रसूता के मौत के बारे में जानकारी जुटाई। अमित राय ने पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद दिन में करीब एक बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ले गई। सीएमओ के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम मामले की जांच शुरू कर दी है।
---------------
दलाल सक्रिय, लोगों को ले रहे झांसे में
शहर से लेकर गांव तक दलाल इतने सक्रिय हैं कि पढ़ने लिखे लोगों को झांसे में लेकर कमीशन के चक्कर में निजी अस्पतालों में भेज रहे हैं। इलाज के दौरान मौत होने पर लोगोंं को पछतावा हो रहा है, ऐसी कई घटनाएं हो गई। गोरखपुर से पिछले महीने में जेडी के निर्देश पर क्रॉस चेकिंग में आई स्वास्थ्य विभाग की टीम भी शहर के एक निजी अस्पताल में मेडिकल कॉलेज से दलालों के झांसे में आई प्रसूता के बारे में जानकारी ली थी। इसकी जांच भी कराई जा रही है, लेकिन मेडिकल कॉलेज से गर्भवती किसकी ड्यूटी में भेजी गई। उसे लेकर आने वाली आशा कार्यकर्ता कौन थी, उसके खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं हो सकी है।
-----------------------
तीन सदस्यीय टीम कर रही जांच
सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने कहा कि तीन सदस्यीय टीम प्रसूता की मौत की जांच कर रही है। इसमें एक महिला डॉक्टर, एक बेहोशी के डॉक्टर और एक सर्जन को शामिल किया गया है। जिस डॉक्टर के नाम पर अस्पताल का रजिस्ट्रेशन हुआ है। उस डॉक्टर की एमबीबीएस की डिग्री लगी है। इसकी भी जांच कराई जा रही है। ऑपरेशन में कौन सर्जन रहे, बेहोशी के कौन डॉक्टर रहे उनका भी बयान दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी जांच में शामिल किया जाएगा। जांच आख्या और पोस्टमार्टम रिपोर्ट संकलित कर अवलोकन करने के बाद कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी।



------------------------------
अधिक रक्तस्राव से प्रसूता की हुई मौत
पडरौना। शहर के छावनी स्थित निजी अस्पताल में ऑपेशन के बाद प्रसूता स्मिता राय की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। रामकोला के गीतांजली अस्पताल में प्रसूता पूनम की मौत भी अधिक रक्तस्राव से हुई थी। दोनों की रिपोर्ट एक जैसी है। पूनम भी जुड़वे बच्चे को जन्म दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed