फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Prayers for the CM's long life were offered after presenting an offering of 55 kg of laddus

Kushinagar News: 55 किलो लड्डू का भोग लगाकर की सीएम की लंबी उम्र की कामना

Wed, 10 Jun 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 10 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Prayers for the CM's long life were offered after presenting an offering of 55 kg of laddus
विश्व हिंदू महासंघ द्वारा 55 किलो का लड्डू का केक काट कर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाते।स्रोत-सोश
पडरौना। शहर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में मंगलवार को विश्व हिंदू महासंघ की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 55वां जन्मदिन हिंदू स्वाभिमान सम्मलेन के रूप में मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने केक काटे और 55 किलोग्राम का लड्डू के भोग लगाकर मुख्यमंत्री की लंबी उम्र की कामना की। अंत में भंडारा का आयोजन किया गया।राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनी सरकार के बाद प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है। व्यापारी वर्ग स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहा है। पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के सदस्य फुलबदन ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी तबके के लोग सुरक्षित हैं। सरकार व्यापारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है। उनके विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम को पूर्व मदन गोविंद राव, संजय सिंह मुन्ना, अजय गोविंद राव शिशु, बृजेश तिवारी, नीरज शाही आदि ने संबोधित किया। अंत में आयोजक राजन जायसवाल ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल, संदीप सिंह, नरेंद्र मिश्रा, रंजीत तिवारी, किरन यादव, मुकुल पांडेय, बसंत गिरी, संदीप शर्मा, तेजप्रताप सिंह, सत्या शर्मा, पवन सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, राजन ब्याहुत, योगेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed