फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   pradhan protested1

प्रधान संगठन ने धरना दिया

Tue, 20 Sep 2016 11:19 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Tue, 20 Sep 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
pradhan protested1
धरना - फोटो : santosh verma
पडरौना। अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया। उसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित अपनी सात सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। इन लोगों ने ग्राम स्वराज जागृति अभियान के उद्देश्य की जानकारी दी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी की अगुवाई में जिले के विभिन्न हिस्सों से आए ग्राम प्रधानों ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधानों की मांग थी कि वर्ष 1992 में 73वें संविधान संशोधन के तहत मिले 29 विषय व अधिकार ग्राम पंचायतों को पूर्ण रूप से सौंपा जाए, देश भर में एक समान पंचायत राज व्यवस्था लागू की जाए, ग्राम प्रधानों को वेतन, कार्यकाल खत्म होने पर पेंशन ओर आकस्मिक निधन पर मुआवजा दिया जाए, एजेंसियों की तरफ से कराए गए सामाजिक व आर्थिक सर्वे में छूटे व्यक्तियों को भी शामिल कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने और प्रदेश सरकार की तरफ से 10 जून 2016 को लागू शासनादेश तत्काल वापस लिया जाए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों का कहना था कि संगठन की तरफ से एक सितंबर से ही ग्राम स्वराज जागृति अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह धरना प्रदर्शन भी आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव नानकचंद्र शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक यादव, रामकिशोर निषाद, राकेश, चंद्रप्रकाश यादव, अरुण चौधरी, शैलेंद्र सिंह, यशवंत सिंह, हेमंत गुप्ता, प्रद्युमभन तिवारी, हरिनारायण गोविंद राव, विनोद, सुरेंद्र यादव सहित काफी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed