{"_id":"57d04e564f1c1b36393181d7","slug":"pradhan-performed-budhi-shudhi-yagyya","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों ने किया शुद्धि-बुद्धि यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों ने किया शुद्धि-बुद्धि यज्ञ
kushinagar
Updated Wed, 07 Sep 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
ध्रना
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुदही। ब्लॉक कार्यालय के सामने 12 दिन से आंदोलन कर रहे प्रधान संघ ने बुधवार को बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। दोपहर बाद दो बजे से आंदोलन कर रहे प्रधानों ने यज्ञ में आहुति दी। बृहस्पतिवार को इस आंदोलन में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आ रहे हैं। इसको लेकर आंदोलित प्रधानों का उत्साह बढ़ गया है।
बुधवार की सुबह से ही ग्राम प्रधान बुद्धि-शुद्धि यज्ञ की तैयारी में जुट थे। दोपहर में आंदोलित प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय परिसर में यज्ञ शुरू किया। ग्राम प्रधान यहां के एडीओ पंचायत के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन की अगुवाई कर रहे ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुशवाहा ने बताया कि बृहस्पतिवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक जालौन यहां पहुंच रहे हैं। आंदोलन स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने की खबर से आंदोलित प्रधानों का उत्साह बढ़ गया है। बुधवार को हुए शुद्धि-बुद्धि यज्ञ के दौरान विजय सिंह, जावेद अख्तर, राजमंगल यादव, अमजद खां, अमरजीत प्रसाद, नंदलाल तिवारी, नगीना गुप्ता, रामअवध गौतम, ईमाम हुसैन, शमीम आलम, रणजीत सिंह, मनोज़ कुमार, बंटी राय, शम्भू कुशवाहा, शिवशंकर कुशवाहा, शैलेष कुशवाहा, बलिराम चौहान, ओमप्रकाश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।