फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Power supply restored after five hours

पांच घंटे बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति

Wed, 02 Feb 2022 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Power supply restored after five hours
पांच घंटे बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

काफी प्रयास के बाद मिला फाल्ट, परेशान रहे उपभोक्ता
तमकुहीरोड(कुशीनगर)। सेवरही कस्बे में मंगलवार सुबह अचानक ब्रेकडाउन के चलते करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। विद्युतकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद फाल्ट को ढूंढा। उसे दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई।

मंगलवार को कस्बे के स्वर्णनगर, पटेलनगर और आजादनगर में सुबह करीब सात से आठ बजे तक एक घंटे बिजली गुल रही। उसके बाद ब्रेकडाउन हो गया। इसके चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोगों को पानी की किल्लत के साथ अन्य समस्याओं से जूझना पड़ा। इसके बाद संविदा कर्मी फाल्ट ढूंढने में जुट गए। सेवरही से राजापाकड़ तक पेट्रोलिंग की गई। काफी प्रयास के बाद नहर के पास फाल्ट मिला। फाल्ट ठीक कर दोपहर करीब 12 बजे आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

विद्युत निगम के जूनियर इंजीनियर विकास कुमार साहनी का कहना है कि नहर के पास एक जगह का इंसुलेटर खराब हो गया था। उसे बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed