फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   power supply disturb

Kushinagar News: अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज से लोग परेशान

Wed, 21 Jun 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 21 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
power supply disturb
पडरौना नगर के सुभाष चौक पर बिना सुरक्षा कवच के पोल पर चढ़कर फाल्ट को ठीक करता विद्युत कर्मी। सं

विज्ञापन
पडरौना। जौरा बाजार क्षेत्र के लोग बीते कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। ऐसे में बिजली निगम की तरफ से हो रही अघोषित कटौती और लो-वोल्टेज लोगों की दिक्कतें और बढ़ा दी हैं। बिजली नहीं होने से लोगों को अन्य गर्मी से निपटने के लिए अन्य इंतजाम करना पड़ रहा है।
सुबह दिन निकलने के बाद से ही क्षेत्र के भीषण गर्मी शुरू हो जा रही है। रात के समय हवा भी नहीं चल रही है। ऐसे हाल में गर्मी से निपटने के लिए लोगों के पास बिजली ही एकमात्र सहारा है। लेकिन बिजली निगम की तरफ से क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। जहां बिजली आपूर्ति हो रही है, वहां वोल्टेज इतना कम है कि उससे पंख भी केवल डोल रहा है। दिन में तो लोग गांव के लोग बाग-बगीचे में जाकर काट ले रहे हैं, लेकिन बिजली के अभाव में लोगों की रात की नींद खराब हो रही है।
विज्ञापन

रहसू जनेबीपट्टी के रामअसीस सिंह, कन्हैया यादव, बनारसी यादव, नदवा विशुनपुर दिनेश सिंह, विश्वविजय सिंह, प्रभागार सिंह, सुधारकर सिंह, जयश्री यादव, राजवंश सैनी आदि ने बताया कि बिजली नहीं होने से गांव के लोग छत पर टहलकर रात गुजार रहे हैं। भोर में जब कुछ मौसम ठंडा हो रहा है, तब लोग सोने जा रहे हैं। इन लोगों ने बिजली निगम से शिड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति देने की मांग की है। इस संबंध में फाजिलनगर के जेई शशिकपूर ने बताया कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधार के लिए कार्य किया जा रहा है। रहसू बाजार फीडर पर काम पूरा हो गया है। उस फीडर से बिजली सही तरीके से मिलने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed