{"_id":"60e444778ebc3ec7f14f1daf","slug":"power-suply-closed-in-100-villages-kushinagar-news-gkp400806581","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली समस्या
विज्ञापन
सौ गांवों में 36 घंटे से बिजली गुल
जटहां बाजार (कुशीनगर)। जरार और मनिकौरा फीडर से जुड़े गांवों में 36 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति ठप है। इस कारण भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। जमीन के नीचे केबल ध्वस्त होने के कारण लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। मंगलवार सुबह से ही हुई गड़बड़ी को ठीक किया जा रहा है।
मनिकौरा और जरार फीडरो की बिजली आपूर्ति राजापाकड़ बिजली घर से मिलती है। रविवार की देर रात बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके कारण करीब सौ गांवों के लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। मंगलवार की शाम तक नहीं आ सकी थी। बिजली उपभोक्ताओं का कहना है कि इस भीषण गर्मी में सभी लोग घरों के बाहर और छतों पर टहलकर रात बिताए हैं। लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर भी बैठ गया है। मोबाइल चार्ज के अभाव में बंद हो गया है। जरूरत से जुड़े ऑनलाइन कोई काम तक नहीं हो पा रहा है। कठकुइया के पास जमीन के अंदर केबल ध्वस्त हो गया, जिसके कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली निगम के अफसरों ने गोरखपुर से स्टेट फ्रु केबिल मशीन मंगवाई, जिससे केबल ब्लास्ट की जगह को पहचान कर कार्य शुरू किया गया। मंगलवार सुबह से कार्य शुरू है, जो पूरे दिन चलता रहा। इस संबंध में अवर अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि कार्य प्रगति पर है। देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।