{"_id":"69f7b8e906a934e45d035bb7","slug":"power-outage-in-three-villages-for-five-days-villagers-distressed-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-159147-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तीन गांवों में पांच दिन से बिजली गुल, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तीन गांवों में पांच दिन से बिजली गुल, ग्रामीण परेशान
Mon, 04 May 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 04 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
जानकीनगर। क्षेत्र के तीन गांवों में बिजली आपूर्ति पांच दिनों से ठप पड़ी हुई। इससे लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। घरों में लगे उपकरण बेमतलब साबित हो रहे हैं,इसके बावजूद विभाग आपूर्ति बहाल कराए जाने को लेकर गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है।
गौरतलब है कि बीते 29 अप्रैल को आई आंधी व बारिश से कुबेरस्थान विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांव बैजनाथपुर, बाजूपट्टी, मठिया गांव की बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे इन गांवों के हजारों लोग रात के अंधरे में रह रहे हैं। उन्हें परेशानी हो रही है।
घरों में लगे पंखा, बल्ब, कूलर सहित तमाम उपकरण नहीं चल पा रहे हैं। इससे गर्मी होने पर कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। सबसे अधिक परेशानी लोगों को पेयजल की हो रही है। पीने के पानी की टंकियां मोटर नहीं चलने के चलते सूख गई हैं। ऐसे में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। इसमें स्कूल जाने वाले बच्चों व उनके अभिभावकों को फजीहत बढ़ गई है।
विज्ञापन
सुबह उन्हें तैयार कर स्कूल भेजने में मशक्कत करनी पड़ रही है। आंधी व बारिश के पांचवें दिन रविवार को विभाग की तरफ से गिरे पोल व तार को ठीक करने का काम शुरू किया गया है। विभाग का कहना है कि इसमें समय लगेगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अब जल्द आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।