{"_id":"5aa6c95d4f1c1bc3758b50cb","slug":"postponement-of-teacher-union-due-to-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामा के कारण अध्यापक संघ का चुनाव स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामा के कारण अध्यापक संघ का चुनाव स्थगित
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
शांत कराती पुलिस।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथौली बाजार। प्राथमिक शिक्षक संघ की मोतीचक ब्लाक इकाई का चुनाव सोमवार को हंगामा की वजह से स्थगित करना पड़ा। हंगामा शांत कराने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। हंगामा अध्यक्ष पद के एक उम्मीदवार का नाम ही मतदाता सूची में नहीं होने के कारण हुआ।
चुनाव अधिकारी अनूप सिंह, गोपाल चौहान, श्रीकांत यादव व शंभू यादव की देख रेख में सुबह 11 बजे चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। ब्लाक अध्यक्ष पद के लिए जयराम, राजेश यादव, अमिताभ मिश्र व प्रदीप कुमार श्रीवास्तव तथा मंत्री पद के लिए राधेश्याम वर्मा, अरूण कुमार श्रीवास्तव व सतवंत सिंह ने नामांकन किया। इस दौरान पता लगा कि 342 शिक्षकों के नाम वाली इस मतदाता सूची में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार जयराम सिंह का नाम ही नहीं है। इस पर उनके समर्थक नारेबाजी करने लगे। जयराम सिंह व उनके समर्थक शिक्षक एक अन्य सूची होने की बात भी कह रहे थे। आरोप-प्रत्यारोप और हंगामा के चलते माहौल गर्मा गया। सूचना पर पहुंची हाटा कोतवाली पुलिस ने शिक्षकों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। चुनाव अधिकारी व पर्यवेक्षकों ने हंगामा के कारण चुनाव स्थगित करने की घोषणा की।