फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Post Mortem of Monkeys

बंदरों का का कराया गया पोस्टमार्टम

Mon, 27 Nov 2017 12:05 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Mon, 27 Nov 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Post Mortem of Monkeys
monkey - फोटो : AFP
तमकुहीराज।   तरयासुजान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पांडेय मुन्नीपट्टी में शनिवार और रविवार को एक के बाद एक चार बंदरों की मौत से माहौल गरमा गया। गांव के लोग दूसरे वर्ग के एक व्यक्ति पर बंदरों को जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगा रहे थे। इसकी जानकारी होते ही तरयासुजान पुलिस ने मौके पर पशु चिकित्सक बुलाकर तीन बंदरों का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया गया।पांडेय मुन्नी पट्टी गांव में शनिवार को दो बंदरों की मौत हो गई। रविवार को भी कुछ ही घंटों के भीतर दो और बंदरों के मरने की सूचना के बाद इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। लोग गांव के दूसरे वर्ग के एक व्यक्ति पर बंदरों को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


इसको लेकर नाराजगी बढ़ने लगी। मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के चलते तरयासुजान पुलिस हरकत में आई और मौके पर जाकर लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। मामले की गंभीरता एवं गांव वालों की नाराजगी को देखते हुए पुलिस ने तमकुहीराज के पशु चिकित्सक को बुलाकर दो मृत बंदरों का पोस्टमार्टम कराया। पशु चिकित्सक ने मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा जांच के लिए भेजने की बात कही। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने लोगों को जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। लोगों ने मृत बंदरों को ले जाकर गांव के बाहर दफन किया।
विज्ञापन


दोनों बंदरों का पोस्टमार्टम करने वाले तमकुहीराज पशु अस्पताल के पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर हिमांशु का कहना है कि दो बंदरों का पोस्टमार्टम किया गया है। फूड प्वाइजनिंग का मामला प्रतीत हो रहा है। बिसरा जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसओ तरयासुजान सत्येंद्र कुंवर का कहना है कि लोग जहर देकर बंदरों को मारने की आशंका जता रहे थे। पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराया गया तो उसने बिसरा जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही। इसके बाद बिसरा जांच के लिए भेजा जा रहा है। अगर बंदरों को जहर देकर मारने की पुष्टि होती है तो नियमानुसार कार्रवाई होगी। एसओ के अनुसार गांव में इस बात को लेकर कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed