फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   POSH Act provides a safe environment to women at the workplace

Kushinagar News: महिलाओं को कार्यस्थल पर सुरक्षित माहौल देता है पोश एक्ट

Mon, 11 Aug 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 11 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
POSH Act provides a safe environment to women at the workplace
पडरौना। शहर के सब्जी मंडी परिसर में रविवार को सौ दिवसीय पाश जनजागरुकता अभियान के तहत गोष्ठी हुई। इसमें लोगों को कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध और निवारण) अधिनियम 2013 के बारे में जानकारी दी गई। एक्शन एड और श्रमिक सुविधा केंद्र समन्वयक रामवृक्ष गिरी ने कहा कि पाश एक्ट महिलाओं को कार्यस्थल पर सुरक्षित माहौल का अधिकार देता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भी सहयोग करता है। वन स्टाप सेंटर की मैनेजर रीता यादव ने कार्यस्थल, यौन शोषण शिकायत निवारण प्रणाली और ई-बॉक्स पोर्टल की जानकारी दिया। जिला मिशन समन्वयक नलिन सिंह और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रदेश सह संयोजक डॉ. वीना कुमारी ने पाश एक्ट से संबंधित लोगों को कई जानकारी दी। इस दौरान लक्ष्मी नारायन, वरुण कुमार राय, जमीर अहमद सिद्दकी, शम्भू राव, अशोक उपाध्याय, सूर्य प्रकाश, राजू प्रसाद, राम बहाल सिंह, विजय मिश्रा, प्रीती सिंह, वंदना कुशवाहा, नर्मदा देवी, अक्षय वर पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed