{"_id":"684f08f5d4e49798a90ea8f9","slug":"polytechnic-student-drowned-in-maun-nala-died-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-139627-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पाॅलिटेक्निक का छात्र मौन नाले में डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पाॅलिटेक्निक का छात्र मौन नाले में डूबा, मौत
Sun, 15 Jun 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र के लालीपार गांव के नजदीक शनिवार को मौन नाला में नहाते समय एक युवक गहरे पानी में डूब गया। काफी खोजबीन हुई, लेकिन वह नहीं मिला। रविवार की सुबह गोताखोरों ने उसे गहरे पानी से ढूंढकर बाहर निकाला।
चौरा खास थाना क्षेत्र के गांव भूलन छपरा निवासी आदित्य श्रीवास्तव का 20 वर्षीय पुत्र विशाल श्रीवास्तव शनिवार को लालीपार मौन नाला में नहाने के लिए पहुंचा। बताया जा रहा है नाले में नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया।
उसके साथ नहा रहे युवकों ने उसकी तलाश की, लेकिन नहीं मिला। इस घटना की परिजनों की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।
रविवार की सुबह गोताखोरों की मदद से उसे गहरे पानी से ढूंढकर निकाला गया। परिजनों के अनुसार विशाल गोरखपुर में संचालित एक टेक्निकल काॅलेज से पाॅलिटेक्निक अंतिम वर्ष का छात्र था। इसके अलावा यहां 2019 में लालीपार के ही रहने वाले संजय प्रसाद की डूबकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इसके अलावा छोटी गंडक नदी के सेमरहिया घाट पर बीते 11 जून 2025 को हाटा के वार्ड नंबर 23 निवासी आयुष वर्मा की छोटी गंडक नदी में डूबकर मौत हो गई। लोगों ने स्थानीय विधायक से यहां करीब 10 लोगों की डूबकर मौत हो जाने की शिकायत दर्ज करा चुके हैं। संवाद