{"_id":"6491f57712f1977fd10905c4","slug":"political-news-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-334-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: वाहिद अध्यक्ष, राजीव जायसवाल चुने गए सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: वाहिद अध्यक्ष, राजीव जायसवाल चुने गए सचिव
Wed, 21 Jun 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। रोटरी क्लब वर्ष 2023-24 की नई कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को हुआ। बेहतर कार्य करने वाले सदस्यों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
पूर्व सचिव वाहिद अली ने विगत सत्र के कार्यक्रमों पर चर्चा की। पूर्व अध्यक्ष डॉ. एमएच खान ने बताया कि प्रत्येक वर्ष एक जुलाई से तीस जून तक विश्व में रोटरी का सत्र संचालित होता है, जिसमें क्लब से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक नई कार्यकारिणी गठित होती है। रोटरी का लोकतांत्रिक ढांचा काफी मजबूत है। इसके कारण पिछले 118 वर्षों से यह संस्था वैश्विक मंच पर सामाजिक कार्य में अपनी धाक जमाई है। सदस्यों को विगत सत्र में उनके सक्रिय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
नई कार्यकारिणी में राकेश जायसवाल संरक्षक, डॉ. एमएच खान सह-संरक्षक, वाहिद अली अध्यक्ष, राजीव जायसवाल सचिव, विजय कुमार गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजय कुमार सिंह उपाध्यक्ष, साहिल अहमद उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार यादव उपाध्यक्ष, संदीप रौनियार उपाध्यक्ष, दुर्गेश चतुर्वेदी कोषाध्यक्ष, अखिलेश शर्मा संयुक्त सचिव, सदरे आलम संयुक्त कोषाध्यक्ष, अंकित गर्ग निदेशक, शम्भू कुशवाहा निदेशक, अमित श्रीवास्तव निदेशक, अंकुर तुलस्यान निदेशक एवं विजय कृष्ण द्विवेदी को रक्तदान शिविर कार्यक्रम का संयोजक चुना गया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, अरुण कुमार वर्मा, डॉ. सुनील सिंह, डॉ. जेके. पटेल, फैयाज खान, इम्तियाज आलम, गयासुद्दीन अली, विशाल शर्मा, गोपी चंद कसौधन, अश्वनी जायसवाल, आदिल मौजूद रहे।