{"_id":"65f0c8c428979ffef306a356","slug":"policemen-beat-up-the-complainant-woman-in-the-police-station-angry-people-blocked-the-road-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-114052-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फरियादी महिला को सिपाहियों ने थाने में पीटा, आक्रोशित लोगों ने की सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फरियादी महिला को सिपाहियों ने थाने में पीटा, आक्रोशित लोगों ने की सड़क जाम
Wed, 13 Mar 2024 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
पडरौना/तमकुहीरोड। फरियाद लेकर सेवरही थाने पहुंची महिला की दो सिपाहियों ने पिटाई कर दी। इसकी जानकारी होने पर मोहल्ले के लोग पहुंचे और महिला को थाना गेट पर सुलाकर सड़क जाम कर दी और नारेबाजी करने लगे। जाम खत्म कराने पहुंची पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ दिया। इसके चलते अफरा-तफरी का माहौल रहा। घायल महिला का इलाज सीएचसी में पुलिस की मौजूदगी में कराया गया। सेवरही-तुर्कपट्टी मार्ग पर एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। हालांकि पुलिस महिला के आरोप को गलत बता रही है।
सेवरही नगर के बाबू गेंदा सिंह वार्ड निवासी लक्षमन की से भाइयों में पारिवारिक विवाद है। इसकी शिकायत लेकर लक्षमन की पत्नी जानकी देवी अपने परिजनों के साथ मंगलवार की शाम थाने गई थीं। आरोप है कि जानकी देवी की दो सिपाहियों ने पिटाई कर दी। साथ में गए परिवार के सदस्यों ने इसका विरोध किया तो सिपाहियों ने थाने से खदेड़ दिया। इसकी जानकारी मोहल्ले वालों को मिली तो शाम करीब 5 बजे घायल महिला को थाना गेट के सामने सड़क पर लिटाकर सेवरही-तुर्कपट्टी मार्ग को जाम कर दिया। नाराज लोग आरोपी सिपाहियोंं पर कार्रवाई की मांग करने लगे। कुछ देर बाद थाने से एक दरोगा और कुछ सिपाही जाम खत्म कराने पहुंचे, लेकिन आक्रोशित लोगों का तेवर देख वापस लौट गए। करीब एक घंटे बाद एसओ दिग्विजय नरायण सिंह पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और लोगों से वार्ता करने पहुंचे तो नोकझोंक शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सड़क जाम करने वाले लोगों को खदेड़ दिया और घायल महिला का सीएचसी में इलाज कराया।
--
-सिपाही पर पिटाई का आरोप गलत है। लक्षमन का भाइयों के बीच विवाद था। इस मामले में लक्षमन, इसकी पत्नी जानकी देवी समेत तीन का शांतिभंग में पुलिस ने चालान किया है। इसी को लेकर लोगों ने सड़क जाम की थी। सड़क जाम करने वालों पर भी केस दर्ज कराया जाएगा। -कुंदन सिंह प्रभारी सीओ तमकुहीराज