फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police will also interrogate former Congress state president Ajay Lallu in the Kushinagar fake note case.

कुशीनगर जाली नोट प्रकरण: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू से भी होगी पूछताछ, पुलिस भेजेगी नोटिस

Wed, 25 Sep 2024 03:07 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 25 Sep 2024 03:07 PM IST
सार

कुशीनगर पुलिस की कार्रवाई के बाद अजय कुमार लल्लू के फेसबुक पेज पर कुशीनगर पुलिस की कार्रवाई को गलत बताया था। ऐसे में कुशीनगर पुलिस अब अजय लल्लू से भी मामले में पूछताछ करेगी। अजय लल्लू कांग्रेस उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष थे। पुलिस इन्हें पूछताछ के लिए नोटिस भेजेगी।

विज्ञापन
Police will also interrogate former Congress state president Ajay Lallu in the Kushinagar fake note case.
अजय कुमार लल्लू से गले मिलते गिरफ्तार नौशाद - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

जाली नोट के धंधेबाजों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को कठघरे में लाने वाले कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू खुद जांच के दायरे में आ गए हैं। गैंगरेप के आरोपी मीर औरंगजेब और रफी खान उर्फ बबलू के साथ कांग्रेस नेता लल्लू के कई फोटो पुलिस के हाथ लग गए हैं। इसको आधार बनाते हुए पुलिस कांग्रेस नेता की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए नोटिस जारी कर पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


पुलिस ने तमकुही राज से सपा नेता रफी खान समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक ये सभी जाली नोट, मसाला तस्करी और पशु तस्करी से जुड़े रहे हैं। राजनीतिक दलों से जुड़े इन आरोपियों के पकड़े जाने का मामला पूरे सूब में सुर्खियों में है।
विज्ञापन


आरोपियों का पक्ष लेते हुए कुछ नेता न्यायिक जांच की मांग कर चुके हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने भी एक्स और फेसबुक पर पोस्ट की। एक पोस्ट में उन्होंने पुलिस को राबिनहुड बताते हुए सवाल खड़े किए तो दूसरी पोस्ट में आरोपियों के पैर में लगी चोट का जिक्र करते हुए दो वीडियो भी साझा किए और डीजीपी से सवाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पुलिस को पकड़े गए आरोपियों के साथ अजय लल्लू के फोटो सोशल मीडिया से मिल गए। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि अजय लल्लू की भूमिका संदिग्ध लग रही है। उनके खिलाफ जांच शुरू करा दी गई है। जेल भेजे गए आरोपियों के साथ उनका फोटो मिला है और उनको बचाने के लिए वे प्रयास कर रहे हैं।

नोटिस जारी कर उनसे पूछताछ की जाएगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय लल्लू ने कहा कि अभी उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है और न ही कोई ऐसी सूचना है। बिना नोटिस मिले कुछ कहना उचित नहीं होगा। पुलिस की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।


न्यायिक जांच के बाद मिले दोषियों को सजा : इलियास
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद इलियास अंसारी ने फेसबुक पर पोस्ट कर कहा है कि लोगों के बताने के अनुसार इस घटना की न्यायिक जांच बहुत आवश्यक है। पुलिस की ओर से गिरफ्तारी दूसरी जगह दर्शाई गई है। लोगों के अनुसार, असलहे और गोली बारूद भी वहां पर नहीं मिला था। अगर कोई साक्ष्य मौजूद था तो पुलिस को दर्शाना चाहिए। इस तरह की कार्रवाई से पुलिस से लोगों का विश्वास उठ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed