{"_id":"630ba138da26eb0aee273f9e","slug":"police-was-chased-twice-when-the-police-station-arrived-the-dispute-was-resolved-kushinagar-news-gkp4485672111","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बार खदेड़ी गई थी पुलिस, थानेदार पहुंचे तो सुलझा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बार खदेड़ी गई थी पुलिस, थानेदार पहुंचे तो सुलझा विवाद
विज्ञापन

सलेमगढ़। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडीला गुनाकर गांव में इंटरलॉकिंग और सड़क निर्माण के लिए चल रहे विवाद को थानेदार ने पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में सुलझा दिया। प्रधान की तरफ से सड़क निर्माण और बिजली कनेक्शन जोड़ने के विवाद में दो पक्षों के आमने-सामने हो जाने पर पीएसी व पुलिस बुलानी पड़ी। इस मामले में पूर्व में दो बार पुलिसकर्मियों को मनबढ़ों ने गांव से खदेड़ दिया था। इससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई थी।
ग्राम प्रधान के विरुद्ध गांव के कुंवर शाही, धनंजय राय आदि ने तमकुहीराज थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि इंटरलाकिंग सड़क बनाने में अनियमितता बरती जा रही है। ग्रामीणों ने निर्माण रोक दिया था। इसी गांव के धर्मेंद्र राय ने शिकायती पत्र दिया था कि उनके बिजली के कनेक्शन को गोलबंद होकर कुछ लोग जोड़ने नहीं दे रहे हैं। गांव में दोनों कारणों से गोलबंदी की स्थिति थी।
दो बार पुलिसकर्मी मौके पर गए तो मनबढ़ों ने उन्हें खदेड़ दिया। इस मामले की गंभीरता को लेते हुए एसएचओ तमकुहीराज अश्विनी कुमार शनिवार की देर शाम पीएसी व पुलिस के साथ पहुंचकर दोनों पक्षों से बात की और बिजली का कनेक्शन जोड़वा दिया। वहीं निर्माणाधीन सड़क का मौका देखकर राजस्व विभाग की टीम को बुलाकर सुलझाने का आश्वासन दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। एसएचओ ने बताया कि गांव में जाकर दोनों मामलों को सभी पक्षों की उपस्थिति में सुलझा दिया गया है।