फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police stopped them even before the hunger strike.

Kushinagar News: अनशन से पहले ही पुलिस ने रोका

Wed, 29 Jul 2026 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Police stopped them even before the hunger strike.
हाटा। शिल्पकार (कुम्हार) जाति के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को तहसील परिसर में अनशन शुरू होने से पहले ही प्रशासन ने रोक लगा दी। समर्थकों के साथ पहुंचे प्रजापति धर्मेंद्र भाई शिल्पकार को पुलिस ने हिरासत में लेकर तहसील परिसर से बाहर कर दिया। कुछ समय बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय शिल्पकार (कुम्हार) प्रजापति महासंघ कुशीनगर के बैनर तले आयोजित प्रस्तावित अनशन में हाटा तहसील क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रजापति समाज एवं शिल्पकार (कुम्हार) समाज के लोग पहुंचे थे। संगठन के पदाधिकारियों का कहना था कि उनकी प्रमुख मांग शिल्पकार (कुम्हार) समाज के पात्र लोगों को अनुसूचित जाति का जाति प्रमाण पत्र हाटा तहसील में जारी किया जाना है।
विज्ञापन

प्रशासन की कार्रवाई के बाद समर्थकों में नाराजगी देखने को मिली। प्रजापति धर्मेंद्र भाई शिल्पकार ने आरोप लगाया कि उन्हें शांतिपूर्ण ढंग से अनशन करने की अनुमति नहीं दी गई और पुलिस द्वारा जबरन हटाया गया। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो बुधवार 29 जुलाई को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर पूरे प्रकरण से अवगत कराया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष भी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में ओमकार प्रजापति, सुनील प्रजापति, तुलसी प्रजापति, हरि गोविंद प्रजापति, सरोज देवी, गाना देवी, वृंदा देवी, प्रभावती देवी, रामसवारी देवी, सुरेश प्रजापति, दिलीप प्रजापति, राम लक्ष्मण प्रजापति, रामायण प्रजापति, सत्यानंद प्रजापति सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत तहसील परिसर में अनशन की अनुमति नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed