फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police step up surveillance and regular verification of the district's history-sheeters.

Kushinagar News: जिले के हिस्ट्रीशीटरों पर पुलिस ने बढ़ाई निगरानी, नियमित सत्यापन

Thu, 16 Jul 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 16 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Police step up surveillance and regular verification of the district's history-sheeters.
- घेराबंदी के बावजूद नहीं पकड़े गए तस्कर, पुलिस ने बदली निगरानी की रणनीति
विज्ञापन


- बीट सिपाहियों को वर्तमान गतिविधियों और लोकेशन पर नजर रखने के निर्देश





पडरौना। जिले में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों विशेष रूप से पशु तस्करी के मामलों को देखते हुए पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी और सख्त कर दी है। बीट सिपाहियों को हिस्ट्रीशीटरों की वर्तमान गतिविधियों, ठिकानों और लोकेशन पर लगातार नजर रखने तथा नियमित सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।



सूत्रों का कहना है कि इन दिनों हिस्ट्रीशीटरों की सक्रियता जिले में बढ़ गई है। एक दिन पूर्व एएसपी, कसया सीओ और कसया थानाध्यक्ष की घेराबंदी के बावजूद पशु तस्कर कुलकुला स्थान के समीप जंगल के पास पिकअप छोड़कर भाग निकले। तस्कर पकड़ में नहीं आए। इसके बाद निगरानी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


लगातार बढ़ रहे पशु तस्करी के मामलों को देखते हुए पशु तस्करों की भी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इसमें कई सफेदपोश भी शामिल हैं। इसके अलावा चोरी, लूट, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य संगीन मामलों में शामिल अपराधियों को भी पुलिस की निगरानी सूची में रखा गया है। ऐसे लोगों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपराधिक घटना को समय रहते रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्षेत्र के बाहर रहने वालों पर भी नजर

बीट पुलिसकर्मी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि यदि कोई हिस्ट्रीशीटर क्षेत्र से बाहर रहता है तो उसकी वर्तमान लोकेशन और गतिविधियों की जानकारी जुटाकर अभिलेख अपडेट किए जाएं। जिले के तुर्कपट्टी, पडरौना कोतवाली, जटहां बाजार, तरयासुजान, पटहेरवा और कसया,कप्तानगंज थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर अधिक संख्या में हैं। पुलिस ने जिन पशु तस्करों की हिस्ट्रीशीट खोली है, उसमें पडरौना, तुर्कपट्टी और पटहेरवा थाना क्षेत्र के ज्यादा तस्कर शामिल हैं।




अभियान चलाया जा रहा है, की जाएगी सख्त कार्रवाई



कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर संबंधित हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ कार्रवाई की जा जाएगी। बीट सिपाहियों को निगरानी बढ़ाने के लिए निर्देश दिया गया है।

सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed