{"_id":"66106cef848b40dd9e0317a6","slug":"police-seized-animal-smugglers-container-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-115057-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पशु तस्कर का कंटेनर पुलिस ने किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पशु तस्कर का कंटेनर पुलिस ने किया जब्त
Sat, 06 Apr 2024 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। पुलिस ने अवैध तरीके से अर्जित रुपये से खरीदे गए पशु तस्कर के कंटेनर को गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद जब्त कर लिया। तस्कर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था।
इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया पशु तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को गोवंश तस्कर संभल जिले के मियां सराय निवासी इरफान अहमद पर केस दर्ज था। गोवंश की तस्करी में आरोपी का नेटवर्क कुशीनगर के अलावा कई जिलों में फैलने की विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी हुई। गोरखपुर के खोराबार थाने में पशु क्रूरता अधिनियम में तस्कर का कंटेनर जब्त था। पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई के तहत इसे जब्त कर लिया है। संवाद
धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
पटहेरवा। पुलिस ने शुक्रवार को धोखाधड़ी के मामले में वांछित अभियुक्त को चौरा थाना क्षेत्र के धौरहरा से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।पटहेरवा थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में वांछित अभियुक्त मिथिलेश्वर नाथ त्रिपाठी को उसके धौरहरा स्थित घर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है। इस कार्रवाई के दौरान एसएसआई हरेराम सिंह यादव, एसआई संदीप सिंह, हेडकांस्टेबल मिथिलेश तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद