{"_id":"68daeedfbfa8e9656807039d","slug":"police-reviewed-preparations-for-the-festival-and-assigned-responsibilities-to-officers-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-146321-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: त्योहार पर पुलिस ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: त्योहार पर पुलिस ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
Tue, 30 Sep 2025 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में रविवार को जनपद के सभी थानों पर नियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों की गणना की गई। इस दौरान उच्चाधिकारियों के आदेशों व निर्देशों से उन्हें अवगत कराया गया और कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अधिकारियों-कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए अपराध नियंत्रण, जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण, ट्रैफिक प्रबंधन, महिला एवं बाल सुरक्षा, सामुदायिक पुलिसिंग और रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन, मूर्ति विसर्जन के दौरान यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने साफ निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।