{"_id":"613a43218ebc3eb25e1a9348","slug":"police-registered-kidnapping-case-kushinagar-news-gkp4085603138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटहेरवा थाना क्षेत्र के रकबा राजा गांव के निवासी हैं मोहन कुशवाहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटहेरवा थाना क्षेत्र के रकबा राजा गांव के निवासी हैं मोहन कुशवाहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस
सब्जी व्यवसायी के मामले में पुलिस सक्रिय
बाइक की सीट पर मिला था फिरौती का पत्र
परिजनों से दस लाख रुपये मांगी गई थी फिरौती
संवाद न्यूज एजेंसी
समउर बाजार। थानाक्षेत्र के रकबा राजा गांव के लापता सब्जी व्यवसायी के मामले में पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। घटना के दिन से लापता मोहन की बाइक बुधवार को तमकुहीराज ओवरब्रिज के पास मिली थी, जिस पर फिरौती के रूप में दस लाख रुपये की मांग का एक कागज मिला था।
मोहन कुशवाहा सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी पत्नी शीला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि मोहन तीन तारीख को घर से दस बजे किसी कार्य से निकले थे। देर शाम तक जब घर नहीं आए तो परिवार के लोग चिंतित हो गए। काफी तलाश की गई, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। जबकि फोन करने पर मोहन कुशवाहा के मोबाइल पर घंटी बज रही थी। किसी अनहोनी की आशंका से पूरा परिवार भयभीत है। पटहेरवा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार की रात अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। पटहेरवा थाने के एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि लापता व्यक्ति की पत्नी की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।