फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police Recruitment Exam: General Studies questions confused students, rest were middle class.

पुलिस भर्ती परीक्षा : सामान्य अध्ययन के प्रश्नों ने उलझाया, बाकी मध्यम श्रेणी के

Wed, 10 Jun 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 10 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment Exam: General Studies questions confused students, rest were middle class.
पडरौना उदित नारायण पीजी कॉलेज से पुलिस परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : रामेश्वर दास
पडरौना। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को केंद्रों पर गहमागहमी देखने को मिली। जनपद के सभी पांचों परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच दो पालियों में परीक्षा का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 3371 अभ्यर्थी शामिल हुए। इस परीक्षा में दोनों पालियों में 4224 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 853 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस दौरान मौसम का मिजाज भी काफी कड़ा रहा, परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों का उत्साह दिखा। समय से पहले ही अभ्यर्थी अपने-अपने केंद्रों पर कतारों में मुस्तैद नजर आए।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन प्रथम पाली की परीक्षा में पंजीकृत 2112 अभ्यर्थियों में से 1700 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 412 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षा में पंजीकृत 2112 अभ्यर्थियों में से 1671 अभ्यार्थी परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि 441 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह दोनों पालियों में पंजीकृत 4114 अभ्यर्थियों में 3371 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 853 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। पुलिस भर्ती परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर में सामान्य अध्ययन के प्रश्नों ने उलझाया, शेष प्रश्न सरल व मध्यम श्रेणी के रहे। परीक्षा की पहली और दूसरी पाली समाप्त होने के बाद जब अभ्यर्थी केंद्रों से बाहर निकले, तो उनके चेहरों पर परीक्षा की थकावट और प्रश्न पत्र को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही थीं। केंद्र से बाहर आए अभ्यर्थियों ने बताया कि इस बार प्रश्न पत्र का स्तर कुल मिलाकर सरल से मध्यम श्रेणी का था, लेकिन सामान्य अध्ययन यानी जीएस के हिस्से ने उन्हें खासा उलझाया। सामान्य अध्ययन में पूछे गए कुछ सवाल उम्मीद से ज्यादा कठिन और घुमावदार थे। वहीं दूसरी ओर, परीक्षा देकर निकलीं कुछ महिला अभ्यर्थियों ने गणित के सवालों को लेकर अपनी चिंता जताई। उनका कहना था कि गणित के कुछ प्रश्न कठिन थे। जबकि हिंदी और रीजनिंग के प्रश्नों को अभ्यर्थियों ने बेहद सहज और हल करने योग्य बताया। शहर के उदित नारायण इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर निकले बलिया के उपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सामान्य अध्ययन के प्रश्न मध्यम श्रेणी के थे। ऐसे प्रश्नों को हल करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रश्नों को घुमा फिरा कर पूछा गया था। जिससे प्रश्नों के वास्तविक रूप समझ नहीं आए। जिससे उनके सामान्य अध्ययन के कई प्रश्न छूट गए। गणित, रीजनिंग (तार्किक तर्कशक्ति) व हिंदी के प्रश्न साधारण थे। सामान्य अध्ययन के प्रश्नों के अलावे अन्य प्रश्न सरल थे। वहीं मऊ के हरेंद्र सिंह व ऋतिका सिंह और बलिया के सुभाष प्रसाद ने बताया कि सामान्य अध्ययन के प्रश्न कठिन थे। उसमें वर्तमान विज्ञान की ज्वलंत घटनाओं का समावेश किया गया था। जिसने सामयिकी विषय पर ध्यान केंद्रित किया होगा, उनके लिए यह प्रश्न पत्र आसान था। लेकिन करंट अफेयर्स की तैयारी करके मैं नहीं आया था। इससे सामान्य अध्ययन के प्रश्न कठिन लगे। अन्य किसी भी प्रश्न को हल करने में परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन


000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed