फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police Recruitment Exam: Entry to the center will not be granted without digital verification.

पुलिस भर्ती परीक्षा : बिना डिजिटल सत्यापन के केंद्र में नहीं मिलेगा प्रवेश

Sun, 07 Jun 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 07 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment Exam: Entry to the center will not be granted without digital verification.
पडरौना। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में आरक्षी नागरिक और समकक्ष पदों पर आगामी आठ जून से होने वाली तीन दिवसीय लिखित परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार केंद्रों में प्रवेश के नियमों को बेहद कड़ा कर दिया गया है। अभ्यर्थी, कक्ष निरीक्षक और कर्मचारियों की डिजिटल पहचान का सत्यापन अनिवार्य है। इस महत्वपूर्ण जांच प्रक्रिया के कारण अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले केंद्र का मुख्य गेट बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

भर्ती बोर्ड की ओर से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार, केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की डिजिटल पहचान का सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए केंद्रों पर बायोमेट्रिक अथवा ओटीपी आधारित सत्यापन की विशेष व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा के समय अपना पहचान पत्र और उससे लिंक मोबाइल नंबर सक्रिय रखें। फर्जी तैनाती या ड्यूटी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षकों और अन्य कर्मचारियों का भी ई- सत्यापन कराया जाएगा। इसके बिना किसी को भी एंट्री नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

आरक्षी नागरिक पुलिस पदों के लिए यह लिखित परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। डीआईओएस श्रवण कुमार ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले के पांच कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और नकल विहीन परीक्षा कराने के प्रति प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। इसके लिए छोटी-छोटी बाताें को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों, कक्ष निरीक्षकों और अन्य कर्मचारियों का सत्यापन होगा। समय पर सभी का सत्यापन हो सके, इसके लिए परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले से ही प्रवेश शुरू करा दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का मुख्य गेट बंद कर दिया जाएगा। इस संबंध में सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed