फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police recruitment candidates will be able to travel free of cost in roadways buses 24 hours in advance

Kushinagar News: रोडवेज बसों में 24 घंटे पहले से निशुल्क यात्रा कर सकेंगे पुलिस भर्ती के अभ्यर्थी

Thu, 22 Aug 2024 05:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 22 Aug 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Police recruitment candidates will be able to travel free of cost in roadways buses 24 hours in advance
पडरौना। पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी रोडवेज बस से 24 घंटे पहले से निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए उनको अपना प्रवेश पत्र दिखाना पड़ेगा, इसे ही पास माना जाएगा। साथ ही इसकी एक कॉपी परिचालक को देनी होगी। यही नही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर जाने में दिक्कत न हो इसके लिए रोडवेज ने लोकल रूटों पर बसों के फेरे में कटौती कर परीक्षा केंद्र वाले जिलो तक जाने के लिए फेरा बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

वैसे तो कुशीनगर जिले में पुलिस भर्ती के लिए परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। लेकिन, जिले के अभ्यर्थियों के लिए देवरिया, महाराजगंज, गोरखपुर, संतकबीरनगर में परीक्षा केंद्र बनाया गया। इन परीक्षा केंद्रों पर जाने वाले अभ्यर्थी रोडवेज बस के परिचालकों को प्रवेश पत्र की छाया प्रति देकर निशुल्क यात्रा कर सकते हैं। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी सुगमता से पहुंच सकें और वहां से अपने घर आ सकें, इसके लिए लोकल क्षेत्रों में चलने वाले निगम और अनुबंधित बसों के फेरों की संख्या कम कर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने वाले मार्गाें पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाने हैं। इसके लिए रोडवेज की बसों में तैयारियां कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

पडरौना डिपो के एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस परीक्षा के अभ्यर्थियों से यात्रा के दौरान प्रवेश पत्र की एक प्रति जमा कराई जाएगी। जिससे कि परिवहन निगम को यात्रा के बारे में पूर्ण जानकारी भेजी जा सके। सभी बसों पर तैनात परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं, कि किसी भी अभ्यर्थी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने बताया कि हर रूट पर पर्याप्त संख्या में बसें लगाई जाएंगी। ताकि परीक्षार्थी को अवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed