{"_id":"6ade5d11a40a42ea9e03dd33","slug":"police-recovered-and-returned-rs-9450-lost-to-cyber-fraud-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-170948-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: साइबर ठगी के 9,450 रुपये पुलिस ने लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: साइबर ठगी के 9,450 रुपये पुलिस ने लौटाए
विज्ञापन
खड्डा। मठिया गांव निवासी बज्रेन पांडेय के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 9450 रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित की शिकायत पर खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी धनराशि वापस करा दी।
पुलिस के अनुसार, साइबर ठगी की जानकारी होने पर बज्रेन पांडेय ने खड्डा थाने की साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस के प्रयास से पीड़ित को उसकी पूरी रकम वापस मिल गई।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उपनिरीक्षक आशीष सिंह और महिला कांस्टेबल अजीत सिंह ने भी सहयोग किया।
थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे ने लोगों से अपील की कि साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना देर किए पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि अपना ओटीपी, एटीएम पिन और यूपीआई पिन जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।