फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police reached Varanasi after getting the location, accused was not found

Kushinagar News: लोकेशन मिलने पर वाराणसी पहुंची पुलिस, नहीं मिला आरोपी

Fri, 30 May 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 30 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Police reached Varanasi after getting the location, accused was not found
- आरोपी ने 24 घंटे में पांच से अधिक बार बदली लोकेशन, गिरफ्तारी के लिए लगी पुलिस की दो टीमें
विज्ञापन


- बगीचे में सो रहे बुजुर्ग का गला रेतकर हत्या का मामला, परिजनों से पुलिस कर रही पूछताछ
कसया। थाना क्षेत्र के इनरहा में बुजुर्ग की हत्या के आरोप में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लोकेशन मिलने पर वाराणसी पहुंची है। इसके बाद आरोपी को भनक लग गई और वह मोबाइल बंद कर चंपत हो गया। इसके बाद टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। आरोपी पल-पल अपनी लोकेशन बदल रहा है। बीच-बीच में मोबाइल बंद होने के कारण पुलिस को उसकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है। इसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। पहले भी वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता था। पुलिस को इन पहलुओं से चकमा देना उसके लिए आम बात है।
कसया थाना क्षेत्र के गांव इनरहा में बुधवार की शाम ग्रामवासी रामचंद्र गुप्ता घर से पांच सौ मीटर दूर अपने बगीचे में आम की रखवाली करने गए थे। उसी दौरान धारदार हथियार से उनका गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनके बेटे सुमंत गुप्ता की तहरीर पर कसया पुलिस ने तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के महुअवा निवासी संजीत चौधरी पर हत्या का नामजद केस दर्ज किया है। आरोपी रामचंद्र का करीबी बताया जा रहा है। हमेशा उनके ही साथ उनके घर आता-जाता रहता था। इनके घर मांगलिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया करता था। बैंक में रुपया निकालने से लेकर कहीं भी आने जाने में उसके ही बाइक से रामचंद्र आते-जाते थे। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

केस दर्ज होने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। उसके मोबाइल की लोकेशन और अन्य पहलुओं पर उसके गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी काफी शातिर है पुलिस को चकमा दे रहा है। बृहस्पतिवार की रात में इसकी लोकेशन वाराणसी में मिली थी। पुलिस वहां पहुंची, लेकिन आरोपी वहां से जा चुका था। परिजनों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। लोकेशन सहित अन्य पहलुओं पर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।लोकेशन मिलने पर वाराणसी टीम गई थी, लेकिन आरोपी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed