फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police on the hunt; history-sheeter issuing threats

Kushinagar News: तलाश में पुलिस, हिस्ट्रीशीटर दे रहा धमकी

Mon, 26 Oct 2026 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Police on the hunt; history-sheeter issuing threats
कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर गोलीकांड के बाद फरार हिस्ट्रीशीटर आदर्श सिंह उर्फ बंटी की सोशल मीडिया पर सक्रियता पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। आरोपी के नाम से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

आरोप है कि वह वीडियो में पुलिस और संभ्रांत लोगों को निशाना बना रहा है और गैंगवार की धमकी भी दे रहा है। उधर, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है लेकिन घटना के छह दिन बाद भी वह पकड़ से बाहर है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

आदर्श सिंह उर्फ बंटी वायरल वीडियो में बोल रहा है कि राजन महाकाल गैंग से जो लोग मेरा नाम जोड़ रहे हैं, उनको ठीक कर दूंगा, संदीप आर्या की हत्या में राजन शामिल रहा, संदीप आर्या मेरा दोस्त था। मुझे गलत तरीके से फंसाया जाता है। तरयासुजान पुलिस भी गलत आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोलीकांड के बाद से ही आदर्श सिंह उर्फ बंटी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीन टीमें गठित की गई हैं। जीआरपी के साथ स्थानीय पुलिस भी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इसके बावजूद पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिली है।
इस बीच आरोपी के नाम से वायरल हो रहे वीडियो ने मामले को और गंभीर बना दिया है। वीडियो में पुलिस और संभ्रांत लोगों को निशाना बनाने तथा गैंगवार की धमकी देने का आरोप लगाया जा रहा है। फरारी के दौरान सोशल मीडिया पर इस तरह की गतिविधियों से क्षेत्र में चर्चाएं तेज हैं।
एक तरफ पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से पुलिस की निगरानी और कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। छह दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों की नजरें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

अब देखना यह है कि कई टीमें लगाए जाने के बावजूद फरार आरोपी कब तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहता है और वायरल वीडियो के संबंध में पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed