{"_id":"66c7ceeddf4c2122ba0e3934","slug":"police-interrogating-three-accused-in-murder-case-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-121964-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हत्या के मामले में तीन आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हत्या के मामले में तीन आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस
Fri, 23 Aug 2024 05:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 23 Aug 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
कसया। नगर के महंत अवेद्यनाथ नगर सिसवा निवासी निजामुद्दीन की हत्या के मामले में पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच के लिए विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
सिसवा निवासी निजामुद्दीन मंगलवार की शाम घर से लापता हो गए थे। बुधवार को उनकी लाश मोहल्ले के समीप नहर में खून से सनी मिली थी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कच्ची शराब के धंधे में शामिल लोगों को पुलिस ट्रेस करने में जुट गई है। युवक की हत्या के बाद से जहां कच्ची शराब बिकती थी, वहां सन्नाटा है। इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।