{"_id":"631396e6664c641bfa18c01d","slug":"police-increased-patrol-on-information-about-the-arrival-of-miscreants-kushinagar-news-gkp449287727","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों के आने की सूचना पर पुलिस ने बढ़ाई गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों के आने की सूचना पर पुलिस ने बढ़ाई गश्त
विज्ञापन
जटहा थाना क्षेत्र के सरयां रेता में बदमाशों के आने की सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : KUSHINAGAR
बदमाशों के आने की सूचना पर पुलिस ने बढ़ाई गश्त
जटहां बाजार। क्षेत्र के सरया रेता गणेश नगर में बदमाशों की सक्रियता की सूचना पर पुलिस ने निगरानी तेज कर दी है। शुक्रवार को सरया रेता में कुछ संदिग्धों के होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने शनिवार को टोली बनाकर क्षेत्र में गश्त की। गणेश नगर में पुलिस ने लोगों से किसी संदिग्ध के नजर आने पर सूचना देने की अपील की।
सरया रेता गणेश नगर में संदिग्धों के सक्रिय होने की सूचना शुक्रवार को पुलिस को दी गई। सूचना देने वाले ने बताया कि 13 साल बाद फिर जंगल पार्टी के दस्यु सक्रिय हो रहे हैं। शनिवार की सुबह ही पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाई। टोली बनाकर थानेदार ने पूरे क्षेत्र में कांबिंग कराई। पुलिस का कहना है कि इस दौरान रेता में किसी संदिग्ध की मौजूदगी का कोई प्रमाण नहीं मिला है। एसओ नाव से नदी पार करके गणेश नगर में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को पूरी सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष रामचंद्र राम ने बताया कि कुछ बदमाशों के आने की सूचना मिली थी। इसकी जांच की गई है। सरया रेता में पुलिस टीम ने कांबिंग की है। गणेश नगर के ग्रामीणों से बात करके उनको सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया।