{"_id":"66d3a4e33983dec0150c4fa4","slug":"police-handed-over-the-minor-girl-to-her-uncle-and-aunt-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-122482-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नाबालिग छात्रा को पुलिस ने चाचा-चाची को किया सुपुर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नाबालिग छात्रा को पुलिस ने चाचा-चाची को किया सुपुर्द
Sun, 01 Sep 2024 04:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग छात्रा ने भाई-भाभी और पिता पर एक लाख रुपये में बेचने का गंभीर आरोप लगाया था। पुलिस जांच में जुटी है। नाबालिग छात्रा को उसके चाचा-चाची के हवाले कर दिया गया है।
दुदही ब्लॉक के एक स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा सात की छात्रा कुछ दिनों से स्कूल नहीं आ रही थी। शिक्षक ने कारण जानने का प्रयास तो अन्य बच्चों ने बताया कि छात्रा के परिजन उसे बेचने की कोशिश कर रहे थे। छात्रा से पूरी बात जानने के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस मामले में वीडियो भी वायरल हो रहा था।
सूचना पर पहुंचे कुबेरस्थान थाने के एसआई राजकुमार व सिपाही विंध्येश्वरी राय ने छात्रा का बयान लिया। पुलिस जब घर पहुंची तो परिजन घर छोड़कर फरार हो गए थे। छात्रा के कहने पर पुलिस ने चाचा व चाची को जांच पूरी होने तक संरक्षण करने का जिम्मा सौंपा है। इस संबंध में कुबेरस्थान के एसएचओ अजय कुमार मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर छात्रा को उसके चाचा और चाची को सुपुर्द कर दिया गया है।