फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police engaged in raising awareness among village women.

Kushinagar News: गांव की महिलाओं को जागरूक करने में जुटी पुलिस

Thu, 04 Jun 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 04 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Police engaged in raising awareness among village women.
पडरौना। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित व आत्मनिर्भर माहौल देने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान तेजी से चल रहा है। थानों की महिला पुलिस विंग गांव में जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने में जुटी है।
विज्ञापन

महिला थानाध्यक्ष सुमन सिंह ने बताया कि अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मी गांव-गांव पहुंचकर चौपाल लगा रही हैं। इसमें महिलाओं को विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और धर्मशाला रोड के अलावा सिधुआ बाजार में पुलिस टीम महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी विषम या असहज परिस्थिति में बिना किसी झिझक के पुलिस की मदद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने 1090 वीमेन पावर लाइन (महिला हेल्प लाइन), 112 आपातकालीन सेवा (पुलिस सहायता), 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन (बच्चों की सुरक्षा के लिए), 181 महिला हेल्पलाइन आदि हेल्पलाइन नंबरों का मदद लें। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज में खुद को अकेला या असुरक्षित न समझें। यदि कोई उन्हें परेशान करता है, राह चलते फब्तियां कसता है या किसी भी तरह से असहज स्थिति पैदा करता है, तो वे तुरंत इन नंबरों पर कॉल करें। सूचना देने वाली महिला की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी और पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed