फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police encounter with animal smugglers in Kushinagar three arrested

UP News: कुशीनगर में पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

Sat, 09 Jul 2022 04:05 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 09 Jul 2022 04:05 PM IST
सार

तरयासुजान के एसएचओ कपिलदेव चौधरी ने बताया कि मुठभेड़ में दो पशु तस्कर घायल हुए हैं। कार्रवाई के दौरान एक दरोगा भी गिरकर घायल हुए हैं। उनका भी उपचार कराया जा रहा है। गोली चलने के दौरान वह गिर पड़े थे। 

विज्ञापन
Police encounter with animal smugglers in Kushinagar three arrested
कुशीनगर में मुठभेड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले के तरयासुजान थानाक्षेत्र स्थित एपी तटबंध पर चैनपटृटी के सामने शनिवार की सुबह पशु तस्कारों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। तस्करों के गोली चलाने पर अपना बचाव करते हुए पुलिस टीम ने तीन पशु तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बदमाशों की धर-पकड़ में चोट लगने से एक दरोगा भी मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


तस्करों के पास से बिना नंबर प्लेट की पिकअप, सात संरक्षित पशु, दो तमंचा, एक चाकू, कारतूस, दो मोबाइल फोन बरामद हुआ है। घायल आरोपियों और दरोगा का सीएचसी तमकुही में प्राथमिक उपचार कराने के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में दरोगा को गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि पुलिस ने पहले गोली लगने का दावा किया था।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह पशु तस्करों के सक्रिय होने की सूचना पुलिस को मिली। मामला की जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा की अगुवाई में जिले के स्वाट टीम प्रभारी अमित शर्मा, सर्विलांस प्रभारी राजप्रकाश, तरयासुजान एसएचओ कपिलदेव चौधरी और पटहेरवा एसएचओ अखिलेश कुमार सिंह ने एपी तटबंध पर घेराबंदी की तो तस्कर चैनपट्टी के सामने एक सुनसान स्थान पर अपनी गाड़ी खड़ी करके भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जब उनका पीछा करना शुरू किया तो दो तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। तस्करों से बचने के चक्कर में दरोगा आशीष सिंह गिरकर घायल हो गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने समझा कि उनको गोली लग गई है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश भी घायल हुए जिनको दबोच लिया गया। उनका एक अन्य साथी भी पकड़ा गया।

पकड़े गए तस्करों की पहचान ईमामुल पुत्र अलिमुद्दीन और सलीम शाह पुत्र अली मुहम्मद निवासी कनक पिपरा थाना पटहेरवा, सतीश खरवार पुत्र चंदन निवासी पकईयां टोला सिधुआ थाना पडरौना के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ पशु तस्करी, पुलिस पर हमले सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।


तरयासुजान के एसएचओ कपिलदेव चौधरी ने बताया कि मुठभेड़ में दो पशु तस्कर घायल हुए हैं। कार्रवाई के दौरान एक दरोगा भी गिरकर घायल हुए हैं। उनका भी उपचार कराया जा रहा है। गोली चलने के दौरान वह गिर पड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed