{"_id":"69694019b57469f72303d759","slug":"police-cordon-proves-ineffective-councilor-accused-of-firing-escapes-to-nepal-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-152849-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुलिस की घेराबंदी बेकार, नेपाल भागा फायरिंग का आरोपी सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुलिस की घेराबंदी बेकार, नेपाल भागा फायरिंग का आरोपी सभासद
Fri, 16 Jan 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। पुलिस को चकमा देकर सभासद संजय पटेल नेपाल भाग गया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने नेपाल बार्डर को जोड़ने वाले रास्ते पर घेराबंदी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस की सख्ती के बाद संजय पटेल और सूजा पठान के गिरोह के गुर्गे भूमिगत हो गए हैं।
कप्तानगंज कस्बा निवासी सूजा पठान के घर पर चढ़कर तीन दिन पूर्व संजय पटेल के गिरोह से जुड़े युवक फायरिंग किए और विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस इस मामले में सूजा पठान के पिता की तहरीर पर सभासद संजय पटेल समेत 10 लोगों पर हत्या के प्रयास समेत 7 सीएलए एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फरार चल रहे सभासद संजय पटेल समेत अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
सूत्रों के अनुसार संजय का लोकेशन नेपाल बार्डर पर मिला तो पुलिस ने घेराबंदी बृहस्पतिवार को किया, लेकिन संजय पकड़ में नहीं आया। इसका लोकेशन नेपाल के नवल परासी में मिला है। पुलिस की एक टीम नेपाल के सीमावर्ती इलाके के संभावित ठिकानों पर देर शाम तक दबिश दी, लेकिन एक भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। वही संजय पटेल के कुछ संपर्कियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कसया सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। नेपाल बार्डर पर कुछ आरिपियों का लोकेशन मिला है।