{"_id":"5f26c3678ebc3e9bf2162dfb","slug":"police-caught-lottery-and-gambling-spot-kushinagar-news-gkp360374929","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत में पकड़ा जुआ-लॉटरी का अड्डा, मचान को तोड़ा, संचालकों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के खेत में पकड़ा जुआ-लॉटरी का अड्डा, मचान को तोड़ा, संचालकों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
उरदहा गांव में गन्ने के खेत में चल रहे अवैध लाटरी की सूचना पर पुलिस ने छापा मार झोपड़ी को उखाड़ फें
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ने के खेत में पकड़ा जुआ-लॉटरी का अड्डा, मचान को तोड़ा, संचालकों की तलाश में जुटी पुलिस
रामकोला। पुलिस ने रविवार को छापा मारकर कस्बे से सटे पश्चिम उरदहा नहर के पास गन्ने के खेत में छप्पर डालकर जुआ व लाटरी का अड्डा पकड़ा। पुलिस की गाड़ी देखते ही वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने गन्ने के खेत में बने मचान व छप्पर को गिरा दिया और इस धंधे में लिप्त लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
गांव के बगल में गन्ने के खेत में अवैध लॉटरी का खेल कई महीनों से चल रहा था। इसकी शिकायत गांव के लोगों ने रामकोला पुलिस से की। इसको गंभीरता से लेते हुए एसओ करुणेश प्रताप सिंह ने संतोष, अमित सिंह, महिला आरक्षी लक्ष्मी के साथ बताए ठिकानों पर छापा मारा। वहां पुलिस की गाड़ी देखते ही इसमें लिप्त कारोबारी भाग खड़े हुए। पुलिस ने उस अड्डे को नष्ट कर दिया।
एसओ करुणेश प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी। इसको गंभीरता से लेते हुए बताए ठिकानों पर छापा मारा गया, लेकिन कोई मिला नहीं। इसमें संलिप्त लोगों की तलाश की जा रही है।