फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   police caught 475 boxes of wine

रेगवनिया घाट से 475 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी

Tue, 24 Sep 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
police caught 475 boxes of wine
हेतिमपुर रेगवनिया घाट से कंटेनर से बरामद अवैध क्रेजी रोमियो शराब की पेटी के साथ पुलिस टीम। - फोटो : KUSHINAGAR
रेगवनिया घाट से 475 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी
विज्ञापन

कंटेनर में रखी थी 14 लाख रुपये कीमत की अरुणाचल प्रदेश निर्मित शराब
दो दिन पूर्व धुरिया स्थित मंडी समिति की दुकान से भी पकड़ी गई थी शराब
कसया। हेतिमपुर के रेगवनिया घाट के पास खड़े ट्रक को पुलिस ने 475 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा है। यह शराब अरुणाचल प्रदेश में बनी है। कसया पुलिस ने इस मामले में दो नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रविवार को भी कसया पुलिस ने धुरिया गांव के बाबू टोला में मंडी समिति की दुकान से 680 पेटी शराब पकड़ी थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार की देर रात कुशीनगर पुलिस चौकी इंचार्ज विशाल सिंह को सूचना मिली कि हेतिमपुर रेगवनिया घाट के पास कंटेनर (ट्रक) में लदी अवैध शराब को दूसरे वाहनों से कहीं भेजा जा रहा है। तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने छोटी गंडक नदी के रेगवनिया घाट के पास खड़े कंटेनर की तलाशी ली। इसमें अंग्रेजी शराब की पेटियां दिखाई दीं। कंटेनर से कुछ दूरी पर खड़े युवक पुलिस को देखते ही भाग निकले। पुलिस कंटेनर के लेकर थाने ले आ गई। मंगलवार की सुबह कंटेनर में लदी पेटियों को उतारा गया। कुल 475 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मिली जिसकी कीमत 14 लाख रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शराब की खेप बिहार ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन

प्रभारी एसओ कसया जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में गिरिजेश राय उर्फ गुडडन व विशाल जायसवाल उर्फ विक्की निवासी भैंसहा सहित तीन अज्ञात के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अवैध शराब बरामद करने वाली इस टीम में प्रभारी एसओ व चौकी इंचार्ज के अलावा कांस्टेबल मानवेंद्र, सोनू शाह, रामबाबू, विकास यादव, संदीप यादव, राजन, सरोज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed